लखनऊ में एटीएस के ASP राजेश साहनी ने की खुदकुशी

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज अपने कार्यालय में खुदकुशी कर ली।

अपर पुलिस महानिदेशक  आनंद कुमार ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी ने सरकारी हथियार से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। उन्होंने अपने कार्यालय में दोपहर लगभग पौने एक बजे खुदकुशी कर ली। साहनी 1992 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। कुमार ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि साहनी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Related Articles

Back to top button