Breaking News

लोकसभा चुनाव 2019, शरद पवार भी उतर सकते हैं चुनावी मैदान में

मुंबई, राकांपा प्रमुख शरद पवार की चुनावी राजनीति में वापसी हो सकती है और वह दक्षिण पश्चिमी महाराष्ट्र के माढा सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी के एक सूत्र ने  यह जानकारी दी। पवार फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं।

सूत्र ने दावा किया कि यह महसूस किया गया कि चुनावों के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में उभरने की संभावना के लिए पवार को लोकसभा सदस्य होना चाहिए। राकांपा के फिलहाल पांच लोकसभा सदस्य हैं। सोलापुर जिले की माढा सीट का फिलहाल पार्टी नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा कि मोहिते पाटिल को राज्यसभा भेजा जा सकता है। पवार ने 2009 में माढा से चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।