Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की अगुवाई करेंगे धोनी

dhoni-smithनई दिल्ली,  दो दिन पहले अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से हटाये गये महेंद्र सिंह धोनी को 25 फरवरी से शुरू हो रही विजय हजारे ट्राफी के लिये आज झारखंड की टीम का कप्तान चुना गया। पिछले दो सत्र में झारखंड के लिये खेलते हुए धोनी ने कभी भी टीम की अगुवाई नहीं की लेकिन इस बार उन्होंने जिम्मेदारी निभाने का बीड़ा उठाया। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिये यह झारखंड की मजबूत टीम होगी। धोनी के अलावा उनके पास विस्फोटक इशान किशन और घरेलू सत्र के शीर्ष स्पिनर शाहबाज नदीम टीम में हैं।

इशांक जग्गी और वरूण आरोन भी उनकी टीम में हैं, जिन्हें हाल में आईपीएल अनुबंध मिला है। इसके अलावा उनके पास सौरभ तिवारी और युवा विराट सिंह भी हैं। टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), इशान किशन, इशांक जग्गी, विराट सिंह, सौरभ तिवारी, कौशल सिंह, प्रत्यूष सिंह, शाहबाज नदीम, सोनू कुमार सिंह, वरूण आरोन, राहुल शुक्ला, अनुकुल राय, मोनू कुमार सिंह, जसकरण सिंह, आनंद सिंह, कुमार देवब्रत, एस राठौड़, विकास सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *