विधान परिषद चुनाव के लिए, अखिलेश यादव ने प्रत्याशी घोषित किये

akhilesh-yadav-at-a-program-in-lucknow_d12c1ba0-d63c-11e6-bfdf-9650955a20b7लखनऊ, समाजवादी पार्टी में चल रही खेमेबाजी के बीच अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से एक बड़ा फैसला ले लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं । यह जानकारी एक प्रेसनोट के जरिये दी गई है।

अखिलेश द्वारा कानपुर-उन्नाव शिक्षक क्षेत्र से रामवीर सिंह यादव को टिकट दिया गया है। रामवीर सिंह यादव डा. राम मनोहर लोहिया इण्टर कालेज पीनी रोड, शुक्लागंज, उन्नाव में कार्यरत हैं। इलाहाबाद-झांसी शिक्षक क्षेत्र से जालौन के अशोक सिंह राठौर प्रत्याशी बनाए गए हैं। शाहजहांपुर की रेनू मिश्रा को बरेली -मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया हैं। चौथी सीट गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक क्षेत्र पर राम सिंह राणा का नाम तय है लेकिन अभी उनके नाम का ऐलान नहीं किया गया है। यहां के लिये राजेश यादव भी सक्रिय हैं।

कानपुर स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित न करने का निर्णय सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पहले ही ले चुके थे। इस कारण अखिलेश यादव ने भी कानपुर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जारी प्रेस नोट में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बताया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button