शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई,  विदेश से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुले लेकिन बाद में हरे निशान में चले गये।

बीएसई का सेंसेक्स 225.65 अंक की गिरावट में 82,272.49 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 120.22 अंक (0.15 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 82,618.36 अंक पर रहा।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 47.80 अंक टूटकर 25,406.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 55.70 अंक यानी 0.22 प्रतिशत ऊपर 25,510.05 अंक पर था।

आईटी, मीडिया और रियलिटी समूहों के शेयरों में गिरावट रही जबकि एफएमसीजी, धातु, फार्मा, बैंकिंग और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक ऊपर चल रहे थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर थे जबकि इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल और इटरनल में गिरावट थी।

Related Articles

Back to top button