Breaking News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ताऊ अतर सिंह का निधन

इटावा ,  समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के बड़े भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ताऊ अतर सिंह यादव का रविवार को निधन हो गया। वह करीब 96 वर्ष के थे।

उन्होने सैफई गांव में अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। माना जाता है कि अतर सिंह सैफई गांव के सबसे अधिक उम्र के बुजुर्ग थे। भाई के निधन की सूचना मिलते ही प्रो. रामगोपाल यादव नई दिल्ली से सैफई के लिए चल दिए है। शिवपाल सिंह यादव भी लखनऊ से सुबह सैफई के लिए रवाना होगे। सोमवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार सैफई में होगा। इस सूचना पर सैफई कुनबा और आस पास के गांव के लोग उनके आवास पर पहुंच रहे है।

परिजनो के अनुसार बीते शनिवार को तबियत खराब होने के बाद आज उन्हे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नोएडा से सुबह तड़के सैफई के लिए चलेंगे।
अतर सिंह के पिता का नाम बच्ची लाल है। उनके पिता का नाम मेवालाल यादव, अतर सिंह यादव चार भाई थे, ताले सिंह जिनका 2007 में निधन हो गया था। अब राम दास और रामगोपाल यादव परिवार में बचे है।

निधन की खबर मिलने के बाद राजपाल सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव, प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव,भांजे अरविंद यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,कुलदीप गुप्ता समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता आवास पर पहुंच गए है।