Breaking News

समाचार बुलेटिन, रात्रि 8 बजे -26.04.2017

लखनऊ,26.04.2017,  प्रस्तुत है, रात्रि 8 बजे की समाचार बुलेटिन मे, आज दिन भर की प्रमुख खबरें-

जानिए कितनी सीटों पर भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की,देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्‍ली, दिल्ली नगर निगम  चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर बाजी मारी है.तीनों नगर निगमों पर बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता हासिल की है. इस बार के निगम चुनाव के परिणामों को देखा जाए तो आम आदमी पार्टी जिसने पहली बार एमसीडी चुनाव लड़ा और दिल्ली में सरकार होने के बावजूद करारी हार का सामना करना पड़ा. यह अलग बात है कि पार्टी ईवीएम पर,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता को शुक्रिया अदा किया

नई दिल्ली, दिल्ली नगर निगम चुनाव  के नतीजे भारतीय जनता पार्टी  के पक्ष में आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी में विश्वास जताने के लिए बुधवार को दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा किया। एमसीडी चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, भाजपा में विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों का आभारी हूं। उन्होंने कहा,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

मुंबई,  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एआईसीसी के महासचिव गुरुदास कामत ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया। कामत ने यहां बुधवार को जारी एक बयान में राजनीति से सेवानिवृत्ति की ओर इशारा करते हुए कहा, मैं पिछले सप्ताह बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिला था और सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बारे में चर्चा की थी। कामत ने कहा कि उन्होंने गांधी से तीन फरवरी को अनुरोध किया था कि वह उन्हें,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

कांग्रेस पार्टी ने अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाया

नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेता अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को गुरुदास कामत की जगह राज्य का नया प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, महासचिव के रूप में गहलोत के साथ चार सचिव राजीव साटव, हर्षवर्धन सकपाल, वर्षा गायकवाड़ और जीतू पटवारी होंगे। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एआईसीसी के,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शरद यादव-सोनिया गांधी मिले, रणनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, राष्ट्रपति चुनाव को विपक्ष की ओर से संयुक्त उम्मीदवार उतारने की कोशिशें शुरू हो गई हैं. राष्ट्रपति पद के लिए जदयू के नेता शरद यादव का नाम सबसे मजबूत उम्मीदवार के  रूप मे सामने आया है.  राष्ट्रपति चुनाव को  लेकर शरद यादव ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर,विभिन्न दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाने वालीं सोनिया गांधी ने मौजूदा राजनीतिक सियासत पर चर्चा के,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

आम आदमी पार्टी राष्ट्र का मूड समझने में नाकाम-एम. वैंकेया नायडू

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने बुधवार को ईवीएम से छेड़छाड़ के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। नायडू ने कहा कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी  राष्ट्र का मूड समझने में नाकाम रही है। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारी जीत देखते हुए नायडू ने कहा कि लोगों ने आप को वोट नहीं दिया, क्योंकि उसने अच्छा काम नहीं किया। नायडू ने कहा, यह आरोप निराधार है। भाजपा की केंद्र में,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

आईएएस अफसर नही मान रहे, मुख्यमंत्री योगी का आदेश

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बावजूद अभी तक लगभग 120 आईएएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। योगी सरकार ने अफसरों से अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने को कहा था। अधिकारियों को पहले 15 दिन का मौका दिया गया था। इसके बाद फिर अवधि बढ़ाई गई, लेकिन मंगलवार को ब्योरा देने की अवधि समाप्त होने के बाद भी 120 आईएएस अफसरों ने अपनी चल संपत्ति और तीस ने अपनी अचल संपत्ति का,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

सुरक्षाबलों को केंद्र सरकार ने दी पूरी छूट, कहा- नक्सल के खिलाफ अपनाएं आक्रामक रवैया

रायपुर/नई दिल्ली, केंद्र ने सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ सभी आक्रामक तरीके अपनाने की छूट देते हुए अगले कुछ हफ्तों में इसका परिणाम मांगा है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रायपुर में आयोजित एक मीटिंग में सीनियर सिक्योरिटी अडवाइजर के विजय कुमार व सीआरपीएफ डीजी सुदीप लखटकिया से कहा, उन त्रुटियों और मुश्किलों का पता लगाएं जिसके कारण बार-बार बड़े हमले हो रहे हैं साथ ही नक्सल हमले के,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने क्या बोला मोदी के बारे मे ?

नई दिल्ली,  खुले में शौच करने के खिलाफ अभियान चलाए जाने को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने एक ब्लॉग में लिखकर भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ की। बिल गेट्स ने कहा कि पीएम मोदी ने ऐसी समस्या को उठाया, जिसके बारे में हम सोचना भी नहीं चाहते। बिल गेट्स ने एक ब्लॉग में लिखा कि,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

 

 विस्तार से खबरें जानने के लिये ”news85 .in” पर जाकर पूरी खबरें पढ़ें-