Breaking News

समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय पद यात्रा समापन

लखनऊ, समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत गत सात जनवरी को शुरु की गई पद यात्राओं का रविवार को यहां समापन हो गया। इस मौके पर सपा के सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा से किसानएमजदूरए छात्रए नौजवानए व्यापारीए शिक्षकए महिलाएंए अल्पसंख्यक सभी इनसे त्रस्त है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से राज्य के सभी जिलों में यात्राएं निकाली गई ।

उन्होंने कहा कि इस दौरान सपा में मुख्यरूप से पिछड़े वर्ग के नेताओं ने गांव.गांव जाकर बैठकें की और भाजपा की पिछड़े वर्ग विरोधी नीतियों की जानकारी देने के साथ समाजवादी सरकार के समय की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत 403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन का उत्तरदायित्व सम्बंधित क्षेत्र के विधायकए पूर्व विधायकए पूर्व प्रत्याशी को सौपा गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से लेकर संगठन के सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदेश के करीब एक लाख गांवों तथा वार्डों में जनसम्पर्क एवं बैठकें हुई।

उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में पदयात्राओं के समापन के साथ वहीं लखनऊ में अम्बेडकर विश्वविद्यालय से 1090 चैराहा तक पदयात्रा के माध्यम से नौजवानों द्वारा समाजवादी पार्टी का संदेश देने का आयोजन हुआ। डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के शोध छात्र राजवर्धन जाटव तथा छात्र नेता जयवीर सिंह रावत के साथ लगभग 300 छात्र पदयात्रा में शामिल रहे। चौधरी ने बताया कि समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का शुभारम्भ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसनएसपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अलावा बलवंत सिंह रामूवालिया पूर्व मंत्रीए सुनील सिंह साजन एम. एलण्सी. डाॅ0 राजपाल कश्यप एम.एलण्सी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि समापन कार्यक्रम में अरविन्द कुमार सिंह गोप पूर्व मंत्रीध्पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय, संजय लाठर एम.एलण्सी.ए आनन्द भदौरिया एमण्एलण्सीण्ए रविदास मेहरोत्रा आदि द्वारा किया गया।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने नारा भले ही ष्सबका साथए सबका विकासष् दिया होए पर हकीकत में उसने दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के सम्मानए नौकरी और आरक्षण पर लगातार हमलाकर उन्हें अपमानित और बेरोजगार बनाने का काम किया है। इस समय भाजपा द्वारा सामाजिक न्याय देने के विपरीत पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण को पिछड़ी जाति के विभिन्न वर्गों में बांटने का कार्य करने की साजिश की जा रही है। एक ओर प्रदेश की 15 प्रतिशत आबादी को 50 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ मिल रहा है वहीं दूसरी ओर 85 प्रतिशत आबादी के लोगों को केवल 50 प्रतिशत आरक्षण में ही सीमित किया जा रहा हैए जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि देश की सभी जातियों की जनगणना के आधार पर हक और सम्मान मिलना सुनिश्चित हो। आबादी के आधार पर आनुपातिक आरक्षण देने की व्यवस्था हो।

चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्र के दौरान नेताओं ने गांव.गांवए वार्डों.वार्डों में यह जानकारी भी दी गई कि भाजपा सरकारों ने अपना एक भी वादा पूरा न कर जनता के साथ छल एवं धोखा किया है। भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर करने का काम किया तथा देश की आर्थिक व्यवस्था बिगाड़ी है। सीमा सुरक्षा में भी वह विफल रही है। सपा सचिव ने कहा कि प्रदेश में जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार ने रिकार्ड 23 माह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आगरा.लखनऊ एक्सप्रेस.वे बन गई थी। लखनऊ में मेट्रो चली। इतना ही नहीं 55 लाख गरीब महिलाओं को प्रतिमाह पांच सौ रूपए समाजवादी मासिक पेंशन के अलावा 18 लाख बच्चों को लैपटाॅप वितरण और बजट का 75 प्रतिषत गांव.किसान एवं खेती पर खर्च किया गया था।