सोनिया गांधी का आज 70वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

sonia-gandhi3नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना 70 वां जन्मदिन मना रही हैं। देशभर से उन्हें सोशल मीडिया द्वारा बधाईयां दी जा रही हैं।इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ की कामना भी की। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह उन्हें बधाई देने पहुंचे तो वहीं कई और ़बड़े कांग्रेसी नेता वहां नजर आए।

सोनिया गाँधी का  जन्म 9 दिसम्बर 1946 में हुआ था। वैनेतो, इटली के क्षेत्र में विसेन्ज़ा से कुछ किलोमीटर की दुरी पर एक छोटे से गाँव लूसियाना में इनका जन्म हुआ। और आज ये एक बहुत ही अच्छी नेता बनी हुई है। ये भारतीय राजनेता है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रेसिडेंट भी हैं। इनके पिता स्टेफ़िनो मायनो थे जो एक फासिस्ट सिपाही हुआ करते थे। उनकी माता पाओलो मायनों, और इनकी दो बहनें भी हैं। इन्होंने अपना बचपन टूरिन, इटली में बिताया। बाद में उनकी मुलाकात राजीव गाँधी से हुई और शादी हुई। इनकी दो संतान है राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा है।

Related Articles

Back to top button