Breaking News

सोनिया गांधी ने दी रमजान की मुबारकबाद

नई दिल्ली,  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार से शुरू हो रहे रमजान की मुबारकबाद दी है। सोनिया गांधी ने ट्वीट कर कहा, रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर सभी मुस्लिम मित्रों को मेरी शुभकामनाएं।

दरअसल शुक्रवार को देश कहीं से भी चांद नहीं दिखाई देने की तस्दीक के बाद दिल्ली की शाही जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी और फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मौ. मुकर्रम ने ऐलान किया है कि चांद नहीं दिखने के चलते अब रविवार से रमजान शुरू होंगे। दिल्ली की शाही फतेहपुरी मस्जिद और जामा मस्जिद में रोयत हिलाल कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

सूर्यास्त के बाद काफी देर इंतजार करने के बाद भी कहीं से चांद दिखाई देने की खबर नहीं मिली। इसके बाद अब 28 मई से रमजान शुरू होने का ऐलान किया गया है।