Breaking News

स्थापना दिवस पर दस लोगों को झारखंड सम्मान

रांची, झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को राज्य के 19वें स्थापना दिवस पर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाले 10 लोगों को एक-एक लाख रुपये का ‘झारखंड सम्मान’ देकर सम्मानित किया।

रांची में गेतलसूद की बलमदीना तिर्की को पशु सखी के रूप में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए, डॉ. सुरेश्वर पाण्डेय को चिकित्सा के लिये, डॉ. गिरिधारी राम गौंझू को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के लिये सम्मानित किया गया।

इसके अलावा केडिया बंधु, गिरिडीह को सरोद एवं सितार वादन के लिये, बिरसा मुण्डा, खूंटी को प्रगतिशील कृषक के लिये, पैन आईआईटी एलुमनी रीच फॉर झारखण्ड (प्रेझा) फॉउन्डेशन, रांची को कौशल विकास के लिये, अमिताभ मुखर्जी, रांची को मूर्ति कला के लिये, गुमला ग्रामीण पॉल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति, गुमला को महिला स्वावलंबन के लिये, मधुमिता कुमारी, सिल्ली, रांची को तीरंदाजी के लिये, निक्की प्रधान, खूंटी को हॉकी के लिए राज्यपाल ने एक-एक लाख रुपये का झारखंड सम्मान प्रदान किया।