Breaking News

हॉकी खेल समीक्षक बीएल जोशी का कोरोना में निधन

सीहोर, मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज हाकी के खेल समीक्षक बी़ एल़ जोशी का आज निधन हो गया। जिले के हाकी खेल समीक्षक श्री जोेशी एक सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और उपचार के लिए यहाँ जिला चिकित्सालय के कोविड सेंटर में भर्ती थे। लेकिन दिनों दिन उनकी हालत बिगड़ती गई और आज उनका निधन हो गया।

जल संसाधन विभाग में कार्यपालन यंत्री रहे श्री जोशी लंबे समय से खेल पत्रकारिता से जुड़े थे। वह हॉकी खेल के समीक्षक होने के साथ-साथ प्रदेश के समाचार पत्रों के लिए रिपोर्टिंग करते थे।