100 की उम्र में भारत की मन कौर ने जीते 3 गोल्ड मेडल

100 year old ladyवेंकोवर, इंग्लैंड के वेंकोवर में चल रहे अमेरिकन मास्टर्स गेम में भारत की मन कौर ने कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है। जिससे चारो और धमाल मैच हुआ है। 100 साल की कौर ने अपनी उम्र के वर्ग में 100 मीटर रेस की में गोल्ड मेडल जीत कर सुर्खियों में आयी है। वह इस रेस में हिस्सा लेने वाली अकेली 100 साल की महिला थीं। इस रेस में उनके साथ हिस्सा लेने वाले ज्यादातर प्रतिभागी उनसे कम उम्र के थे। 70 और 80 साल के अन्य प्रतिभागी भी कौर के इस जज्बे को सलाम करने से खुद को रोक नहीं पाए. इस अलग तरह की प्रतियोगिता में कौर ने जो कारनामा किया है उसके बाद वे कई लोगों के लिए प्रेरणा की स्त्रोत बन गई गयी है। उनके बेटे के अनुसार वे अपने वतन वापस आकर अपनी उपलब्धि को लोगों को बताने के लिए काफी उत्साहित हैं।

78 साल के गुरदेव ने बताया कि जीतना उनकी मां को खुशी देता है। 100 मीटर की इस दौड़ को मन कौर ने 1 मिनट 21 सेकेंड में पूरा किया। अपनी जीत का जश्न उन्होंने अपने हाथों को हवा में उठाकर मनाया। उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिख रही थी। रेस पूरा करने के बाद उनकी सांसे तेज हो गयी थीं और वे कुछ बोल नहीं पा रही थीं। रेस में भाग ले रहे उनके 78 साल के बेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि जब उनकी मां 93 साल की थीं तब उन्होंने अपनी मां को दौड़ने के लिए प्रोत्साहित किया था क्योंकि वे जानते थे कि उनकी मां स्टार बन जाएंगी। मन अब तक अपने करियर में कुल 20 पदक जीत चुकी है।ं

Related Articles

Back to top button