Breaking News

झारखंड में 1207 नये कोविड संक्रमित मिले, दस की मौत

रांची, झारखंड के सभी 24 जिले में मंगलवार को वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 1207 नये मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 73948 हो गई है वहीं दस संक्रमित की मौत हो गयी।

झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 26763 स्वाब सैंपल की जांच में 1207 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 67, चतरा में 06, देवघर में 33, धनबाद में 94, दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 124, गढ़वा में 14, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 67, गुमला में 10, हजारीबाग में 71, जामताड़ा में आठ, खूंटी में दो, कोडरमा में 13, लातेहार में 10, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में चार, पलामू में 110, रामगढ़ में 59, रांची में 278, साहेबगंज में आठ, सरायकेला में 73, सिमडेगा में आठ और पश्चिम सिंहभूम में 105 संक्रमित मिले हैं।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के अभी 13280 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 60027 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 641 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय सूबे में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 81 प्रतिशत है।