Breaking News

कंबोडिया में कोरोना के 15 नये मामले, इतना पहुचाँ आकड़ाँ

नोम पेन्ह, कंबोडिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 15 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 156 हो गयी है।.

स्वास्थ्य मंंत्रालय की प्रवक्ता ऑर वेंडिन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना पॉजिटिव पाये गये मरीजों की उम्र 21 से 33 साल के बीच है। ये सभी लोग शुक्रवार को सऊदी अरब से मलेशिया के रास्ते यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, “कोरोना से संक्रमित पाये गये मरीजों का उपचार दक्षिणी नोम पेन्ह स्थित चाक आंग्रे स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 79 यात्रियों (जिसमें 78 कंबोडिया के निवासी है, जबकि एक मलेशिया का) को विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में रखा गया है।

दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश कंबोडिया में कोरोना से अब तक 156 लोग संक्रमित हुए है,जिनमें से 133 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 23 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।