Breaking News

हरियाणा में कोरोना के 2488 नये मामले, कुल संख्या हुई इतनी, 1092 मौतें

चंडीगढ़, हरियाणा में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब उत्तरोतर गम्भीर रूप धारण कर रही है। राज्य में आज सायं तक कोरोना के 2488 नये मामले आने के बाद राज्य में इस इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 106261 हो गई है। वहीं इनमें से 1092 लोगों की मौत हो चुकी है और 83878 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 21291 हैं।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 6.57 प्रतिशत, रिकवरी दर 78.94 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले कोरोना की चपेट में हैं तथा इनमें संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद और गुरूग्राम कोरोना मामलों की तालिका में सबसे ऊपर हैं। फरीदाबाद और ग्रुरूग्राम में काेरोना के कुल मामले क्रमश: 17270 और 17077 तक पहुंच गये हैं। इनमें से 15245 और 14167 ठीक हो चुके हैं।

राज्य के सोनीपत, रेवाड़ी, अम्बाला, करनाल, पंचकूला, पानीपत, हिसार और कुरूक्षेत्र जिलों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरूग्राम में कोरोना के आज 339, फरीदाबाद 287, सोनीपत 171, हिसार 167, पंचकूला 157, अम्बाला 140, रोहतक 139, कुरूक्षेत्र 131, करनाल 129, सिरसा 121, यमुनानगर 96, पानीपत 89, महेंद्रगढ़ और जींद 76-76, पलवल 74, रेवाड़ी 70, कैथल 58, झज्जर और भिवानी 54-54, फतेहाबाद 31, चरखी दादरी 16 और नूंह में 13 मामले आये।

राज्य में कोरोना से अब तक 1092 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 761 पुरूष और 331 महिलाएं हैं। इनमें से फरीदाबाद 201, गुरूग्राम 156, करनाल 87, कुरूक्षेत्र 72, अम्बाला 67, पानीपत 60, पंचकूला 57, रोहतक 47, यमुनानगर 48, सोनीपत 42, सिरसा 40, हिसार 39, कैथल 29, रेवाड़ी 26, फतेहाबाद 26, भिवानी 24, झज्जर 21, नूंह 19, पलवल 14, जींद 12, महेंद्रगढ़ चार तथा चरखी दादरी में एक मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।