Breaking News

आतंकवादी हमले में हुई 30 लोगों की मौत….

अबुजा, नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कात्सिना में बोको हराम के आतंकवादियों द्वारा दो गांवों को निशाना बना कर किये गए हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमले आतंकवादी संगठन बोको हराम द्वारा शुक्रवार शाम को किये गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मारे गए लोगों में अधिकतर वृद्ध और बच्चे शामिल है। पंच डेली अखबार के अनुसार दोनों गावों में फिलहाल पुलिस और सेना को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि बोको हराम एक आतंकवादी संगठन है। बोको हराम नाइजीरिया में रोजाना कही न कही अपने गतिविधियों को अंजाम देता है। इससे पहले इस माह की शुरुआत में बोको हराम के आतंकवादियों ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के एक गांव को निशाना बना कर किये हमले में कम से कम 30 लोगों की हत्या कर दी थी।