Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना से 4,02,568 लोग ठीक हुए

नयी दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली तथा कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से अब तक 4,02,568 लोग स्वस्थ हो चुके है। इन चार राज्याें में बीमारी से ठीक होने की कुल दर 59.24 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 1,65,663 लोग स्वस्थ हुए हैं, वहीं तमिलनाडु में 1,13,856 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 1,01,274 लोग ठीक हुए हैं। तथा कर्नाटक में कोविड-19 से अब तक 21,775 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 38,902 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 10,77,618 हाे गयी है। वहीं इस दौरान 543 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 26,816 हो गई है।

संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में अब तक कुल 6,77,423 लोग रोगमुक्त हो चुके हैं। वहीं इस समय देश में कोरोना के 3,73,379 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………….सक्रिय ….ठीक हुए….मौत….संक्रमित

अंडमान निकोबार..53……145……..0……..198

आंध्र प्रदेश……22260….21763…586….44609

अरुणाचल प्रदेश..373……274…….3………650

असम ………….7700….15165….53……22918

बिहार………….9392…..15536…​​208…..25136

चंडीगढ़ ……..203………485…….12……..700

छत्तीसगढ़ …..1551……..3658….24……..5233

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव..186……..414……2………..602

दिल्ली………..16711…101274..3597…121582

गोवा…………..1425……2038….21……..3484

गुजरात ………11233…..34035..2122…47390

हरियाणा ……..5885……19318…344….25547

हिमाचल प्रदेश…410…….1036…..11…….1457

जम्मू कश्मीर….5797……7165…..236….13198

झारखंड ………2685…..2611…….46……5342

कर्नाटक ……..36637…21775…1240…59652

केरल………….6420…..5199…..40…….11659

लद्दाख ………..173……..985……1……….1159

मध्य प्रदेश……6193….14864…706……21763

महाराष्ट्र…..123678…165663…11596..300937

मणिपुर ……709……….1182…….0………1891

मेघालय …..350………..66…….2…………418

मिजोरम …..117………..167…..0…………284

नागालैंड …..546……….432….0…………978

ओडिशा…….4678…..11937…86………16701

पुड्डुचेरी ……..800……1066….28………..1894

पंजाब ………3092… 6454….246………9792

राजस्थान ….6803…..21144…553……..28500

सिक्किम ……185…….90………0…………..275

तमिलनाडु…49455….113856…2403…165714

तेलंगाना ….12764…..30607….409……43780

त्रिपुरा ………914……..1735……5……….2654

उत्तराखंड….1143…….3081……52……..4276

उत्तर प्रदेश…17264….28664…1108…..47036

पश्चिम बंगाल..15594..23539..1076….40209

कुल……….373379…677423..26816..1077618