Breaking News

बस्ती से 50 मजदूरों को भेजा गया छत्तीसगढ़

बस्ती, उत्तर प्रदेश के बस्ती से ईंट भट्ठों पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के 50 मजदूरों को विशेष बस से उनके घरों पर भेजा गया है|

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर से 50 मजदूर ईंट भट्ठों पर काम करने आए थे।

लॉकडाउन के कारण मजदूर अपने घरों को नहीं जा पा रहे थे| जिला प्रशासन द्वारा विशेष बस की व्यवस्था करके मजदूरों के खानपान के सामान देकर उन्हें उनके घर भेजा गया है|