Breaking News

सियाचिन में बर्फीले तूफान में चार जवान सहित 6 शहीद, एक की हालत गंभीर

जम्मू,  विश्व के सबसे ऊंचे युद्धस्थल सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आकर चार सैन्य जवान और दो पोर्टर शहीद हो गए। एक अन्य जवान की हालत गंभीर है।

उत्तरी लद्दाख में करीब अठारह हजार फीट की ऊंचाई पर सोमवार दोपहर बाद ये हादसा हुआ। बर्फीला तूफान नॉर्दन ग्लेशियर में आया, जहां ऊंचाई लगभग 18,000 फीट और उससे अधिक है. जिन जवानों को बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ा, वे पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा थे। इसमें 8 जवान थे और जब बर्फीला तूफान आया तो ये जब नॉर्दन ग्लेशियर में मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने तूफान में फंसे 8 सदस्यों को बाहर निकाल लिया, जिसमें 4 जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए। मृतकों में दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं। अब भी 7 लोग गंभीर हैं, जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार सियाचिन में माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में नियंत्रण रेखा के पास आठ सदस्यीय दल पेट्रोलिंग कर रहा था। दल में सेना के दो पोर्टर भी शामिल थे। सेना की पोस्ट पर बीमार एक साथी को अस्पताल पहुंचाने के लिए यह टुकड़ी निकली थी, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद हादसे का शिकार हो गई।

डिफेंस कश्मीर कर्नल राजेश कालिया के अनुसार सभी जवानों को समय रहते सैन्य अस्पताल पहुंचा दिया था, लेकिन हाइपोथर्मिया के कारण चार जवानों और दो पोर्टर शहीद हो गए।