Breaking News

रांची के बिरसा कारा में 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव

रांची, झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में फिर 73 कैदी कोविड पॉजिटिव हो गए।

जेल सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद कैदियों की कोविड जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट में 73 कैदियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित कैदियों को अन्य कैदियों से अलग करते हुए जेल में ही आइसोलेट कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि चार अगस्‍त को होटवार स्थित इस केन्द्रीय कारा राज्य के दो पूर्व मंत्री समेत 40 कैदी और 14 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित मिले थे।