Breaking News

कर्नाटक में कोरोना के 8244 नये मामले, 8865 स्वस्थ

बेंगलुरु , वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान 8,244 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार रात बढ़कर 4.68 लाख के करीब पहुंच गयी।

देश में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक सक्रिय मामलों वाले महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक अब देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है। राहत की बात यह है कि इस दौरान 8,865 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 3.61 लाख से अधिक हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,67,689 हो गयी है। इस दौरान संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या बढ़कर 3,61,823 हो गयी है। इसी अवधि में 119 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7,384 हो गयी है।

स्वस्थ होने वाले मरीजाें की दर बढ़ कर आज 77.36 फीसदी पहुंच गयी जो रविवार को 76.82 प्रतिशत थी।

राज्य में सक्रिय मामलों में 740 की कमी आने के साथ यह घटकर आज 98,463 पहुंच गयी जो रविवार को 99,203 थी।

गौरतलब है कि कर्नाटक संक्रमण के मामले में पूरे देश में चौथे स्थान पर है, लेकिन सबसे अधिक सक्रिय मामलों में कर्नाटक देश का दूसरा राज्य है। महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक सक्रिय मामले कर्नाटक में ही हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2.90 लाख से अधिक है।