सपना चौधरी ने बीजेपी को डाला संकट मे, कर डाली ये हरकत

नयी दिल्ली,  हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा का प्रचार कर अपनी पार्टी (भाजपा) को असहज कर दिया।

खत्म हो रहीं सरकारी नौकरियां, मंत्री बोले- 400 विभाग होंगे बंद

भाजपा सूत्रों ने बताया कि सपना के इस कदम से भाजपा नाराज है और नुकसान रोकने के लिए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपना को चुनाव प्रचार करने से रोक दिया है। सपना ने सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी कांडा के लिये प्रचार किया था। कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

कांडा का नाम उस समय चर्चा में रहा था, जब उनकी विमानन कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली थी। सूत्रों ने बताया कि सपना ने पार्टी नेताओं को जानकारी दी कि उनके सलाहकारों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह कांडा का प्रचार कर सकती हैं क्योंकि ‘‘कांडा बतौर निर्दलीय मैदान में हैं।’’ वह कांडा के पक्ष में रोड शो भी करने वाली थी।

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….

उन्होंने बताया कि सपना को कांडा के पक्ष में प्रचार नहीं करने और उनके किसी भी प्रचार से खुद को फौरन असंबद्ध करने को कहा गया है। दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कांडा के समर्थन में वोट मांग रही सपना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो शुक्रवार को भाजपा नेताओं के संज्ञान में आया। कांडा के समर्थन में सपना के पोस्टर भी सामने आए थे। दिल्ली भाजपा नेताओं के एक धड़े ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सपना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कुएं से अचानक आने लगी रहस्यमयी आवाज,डर के मारे लोगों ने छोड़ा घर

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सिरसा से प्रदीप रतुसरिया को प्रत्याशी बनाया है और 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि जुलाई महीने में सपना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ली थी।

पिज्जा खाने वालो के लिए बुरी खबर,कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला….

यूपी के यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में बैन हुआ मोबाइल …

यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया ये बड़ा तोहफा….

बछड़ी देगी गाय से ढाई गुना अधिक दूध, नई तकनीक हुई विकसित…..

बिग बॉस 13 में ये भोजपुरी स्टार बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स

कई शहरों के बाद अब बदलेगा हज हाउस का नाम

यूपी में 30 नवम्बर तक अधिकारियों की छुट्टी बंद

राष्ट्रपति ने ‘हड्डी-पसली तोड़ने’ की दी चेतावनी…..

Related Articles

Back to top button