Breaking News

अयोध्या ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया

अयोध्या,  उत्तर प्रदेश में राम नगरी अयोध्या ने दीपोत्सव के मौके पर छह लाख 11 हजार दीपों को प्रज्ज्वलित कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित

करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया।

यह रिकॉर्ड राम की पैड़ी समेत अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर एक साथ दीप जलाकर रचा गया।

राम की पैड़ी पर चार लाख 10 हजार दीपक, जबकि अयोध्या के विभिन्न मंदिरों एवं अन्य स्थानों में दो लाख एक हजार दीपक प्रज्ज्वलित किए

गए।

इतनी संख्या में अयोध्या ने दीपों को जलाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

सीएम के अलावा इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में फिजी गणराज्य की उपसभापति वीना भटनागर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटले भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

यह कार्यक्रम पांच दिन तक चलेगा।