Breaking News

सहारनपुर में इतने नये कोरोना पाॅजिटिव

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को नोएडा से आयी रिपोर्ट में 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में इस रोग से संक्रमितों की संख्या 80 तक पहुंच गयी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० बी एस सौढी ने यहां बताया कि आज 153 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें 17 की पॉजिटिव व एक निगेटिव आयी है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 80 पहुँच गयी है।

उन्होंने बताया कि आज 17 कोरोना पॉजिटिव की सूची में 15 लोगों को देवबन्द में जबकि दो को सहारनपुर के आईआईटी में क्वारंटाइन किया गया है।