पंजाब सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 आईएएस 4 पीसीएस बदले

चंडीगढ़,  पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों तथा चार पीसीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए।

आईएएस नीलकांत अवध को विवेक प्रताप सिंह की जगह कर आयुक्त बनया गया है और सिंह को कार्मिक विभाग में सचिव बनाया गया है।

दीपर्वा लकरा को सामाजिक सुरक्षा निदेशक बनाया गया है। तनु कश्यप को पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम का एमडी बनाया गया है।

कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button