Breaking News

मास्क न लगाने पर 713 से वसूला जुर्माना

भिवानी, हरियाणा के भिवानी में मास्क न लगाने पर जिला पुलिस-प्रशासन ने एक सप्ताह में 713 लोगों से पैंतीस हजार रुपये के लगभग जुर्माना वसूल किया है।

इसके अलावा पुलिस ने लॉकडाउन के तहत जारी किए गए आदेशों की अवेहलना करने वाले आरोपियों पर 112 अभियोग दर्ज किए हैं, 113 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लॉकडाउन अवधि के दौरान कुल 8,005 वाहनों के चालान किए हैं व अब तक 443 वाहनों को जब्त भी किया गया है। जिला भिवानी में 48 पुलिस नाके लगाए गए हैं।