Breaking News

माधुरी दीक्षित ने अपने पति को दिया नया लुक, सोशल मीडिया यूजर ने की तारीफ

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के लिये हेयर स्टाइलिस्ट बन गयी हैं।

माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने का हेयरकट कर दिया है। श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। उस फोटो को शेयर करते हुए खुद राम नेने बता रहे हैं कि माधुरी ने उनका हेयरकट किया है। फोटो शेयर कर राम लिखते हैं, “हैट्स ऑफ टू माइ न्यू हेयर स्टाइलिस्ट।शुक्रिया हनी।”

इससे पहले अनुष्का शर्मा, नुपुर सेनन जैसे सेलेब्स भी खुद हेयरकट कर चुके हैं। ये ट्रेंड शुरू जरूर अनुष्का ने किया था, लेकिन बाद में क्या एंटरटेनमेंट और क्या राजनीति, हर क्षेत्र के लोगों ने खुद ही हेयरकट करना शुरू कर दिया।