Breaking News

उत्तर प्रदेश में नहर में शव मिलने से हड़कंप

रायबरेली, उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र में सोमवार को नहर में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह ग्रामीणों ने पुलिस काे सूचित किया कि बछरांवा क्षेत्र में मड़ई खेड़ा राजा मऊ रजबहा माइनर में एक शव पड़ा है। बह कर आये शव को देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि बरामद शव तीन चार दिन पुराना लग रहा था और पानी के रहने के कारण फूल गया।

उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पायी है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नियमानुसार 72 घण्टे तक शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखा जाएगा और यदि इसी बीच शिनाख्त हो गयी तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सही बात पता चलेगी।