Breaking News

सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न

रांची,  झारखंड में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व कार्तिक छठ समाप्त हो गया।

राजधानी रांची समेत राज्य भर में नदियों और तालाबों में लाखों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

दूसरा अर्घ्य आज अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद हीं व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छठ पर्व के अंतिम दिन आज अभी तक राज्य के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।