भाजपा में सभी का बराबर सम्मान : CM मोहन यादव

मैनपुरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सभी‌ का बराबर सम्मान है और उनका मुख्यमंत्री बनना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन के अवसर पर डा मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। बाद में क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नंबर का बनाने के अलावा भारतीय सनातन और संस्कृति की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुये कहा “ हमें गर्व है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी ने जो देश की पहचान बनाई है।”

उन्होने कहा “ हमें बिना किसी जाति भेदभाव के भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर एक बार फिर मोदी सरकार बनानी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा‌ “ भाजपा मे सभी‌ का बराबर सम्मान है मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। यह राम कृष्ण की धरती है जिन्होंने हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर मानवता को जीत दिलाई इस प्रकार हमें भी सुशासन के लिए अपना वोट भाजपा को देना चाहिए।”

सभा के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा मे शामिल होने की भी घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button