यूपी अपनी ही नही बल्कि देश की जरूरतों को भी पूरा करेगा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है और भविष्य में यह अपनी ही नहीं बल्कि देश की जरुरतों का भी पूरा कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले जहां उत्तरप्रदेश में 17 मेडिकल कालेज थे, वहीं आज पूरे प्रदेश में इनकी संख्या 81 हो गई है। इसके साथ ही सरकार नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेज भी मेडिकल कालेजों के साथ स्थापित कर रही है।

बुधवार को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 484.69 करोड़ की 84 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें एक सीतापुर में जिला अस्पताल भी शामिल है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार हेल्थ इंस्पेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रही है। डाग बाइट, स्नेक बाइट की दवाए हर जगह उपलब्ध है। दवाइयों की कोई कमी नही है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जो चिकित्सा अधिकारी पहले ड्यूटी पर नही आते थे, उन्हें चिन्हित कर नोटिस देकर कार्यवाही की जा रही है। उनके स्थान पर नए लोगों की नियुक्ति की जा रही है। यूपी में 25500 हेल्थ स्वास्थ्य सेंटर पूरी क्षमता से कार्य कर रहे है। ऐसे सभी आरोग्य सेंटरों में निःशुल्क जांच के साथ दवाइयां उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पीएचसी में सरकार ने निगरानी तंत्र को बढ़ाकर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जिला स्तर के सभी हॉस्पिटल बेहतर काम कर रहे हैं। आज हर जिले में आईसीयू की सुविधा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लखनऊ से दवा हर जगह जाती थी, आज सभी जिलों में वेयर हाउस हैं। हमारी प्रतिबद्धता अच्छा स्वास्थ्य सुविधा कराने की है। 2017 के पहले मेडिकल कालेज थे,पर स्टाफ नही था, आज मिशन निरामया के तहत बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित घोष से कहा कि सभी परियोजनाओं का समयबद्ध तरीके से पूरा होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग सेवा का वैभव है।

कार्यक्रम में उपस्थित राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अगर हम स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग दोनों को मिला लें तो 1 साल की ओपीडी 45 करोड़ है। एक साल में 8.5 लाख माइनर ऑपरेशन, मेजर ऑपरेशन 5 लाख होते हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए की 2047 तक उत्तर प्रदेश के हर जिले में किडनी व लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध हो। प्रदेश के हर जनपद में बाईपास सर्जरी होनी चाहिए। आज सीतापुर में एक में जिला अस्पताल का शिलान्यास हो रहा है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित घोष ने कहा कि 84 परियोजनाओं का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण चरण है। जिसमे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी शामिल है। प्रदेश के 75 जनपदों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिनमे 45 जिलों में यह सुविधा शुरू हो रही है। इसके साथ ही 13 ड्रग वेयर हाउस के लोकार्पण से जिलों में अब दवाइयों की कमी नही होगी।

Related Articles

Back to top button