मुख्यमंत्री योगी ने फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद, कला और फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!।”
उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
गौरतलब है कि मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही उनका निधन हुआ।
उन्हें इस महीने की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और जहां से डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी। उनके परिवार ने कहा था कि वह ठीक हो रहे हैं।
आठ दिसंबर 1935 को जन्मे धर्मेंद्र कुछ दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद उनका इलाज घर पर ही किया जाने लगा, लेकिन वक्त के साथ तबीयत नहीं सुधरी और आज सोमवार यानी 24 नवंबर 2025 को उनका निधन हो गया।





