एसआईआर का विरोध राष्ट्र हित में नहीं: राज्यपाल आनंदीबेन

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कहीं से भी राष्ट्रहित में नहीं है। जिले में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के बाद उन्होने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर शिक्षा से ही देश का निर्माण किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण से शिक्षा में समानता आएगी और कुरीतियां दूर होगी और इससे बेहतर संस्कार मिलेगा।
राज्यपाल आंनदीबेल पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से थोड़ी ही दिन में शिक्षा व्यवस्था में पूरी तरह से परिवर्तन दिखेगा साथ ही सामाजिक व्यवस्था में ही बदलाव दिखेगा जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले समय में साफ दिखाई पड़ेगा। राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में जिस तरह से लोगों का जन सहयोग मिला है उसकी जितनी तारीफ की जाए आज काम है। उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि घरौनी योजना से विवाद कम होंगे और लोग बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।





