भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।

1607 : स्पेन में दिवालिया होने की घोषणा के बाद ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
1709 : मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया, जिसकी घायल होने के कारण बाद में मौत हो गई।
1818 : उदयपुर के राणा ने मेवाड़ राज्य को संरक्षण प्रदान करने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ संधि की।

1849 : द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
1889 : असमी युवकों ने अपनी खुद की साहित्यिक पत्रिका ‘जानकी’ शुरू की।
1910 : न्यूयॉर्क में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण शुरु हुआ। यह प्रसारण 20 किलोमीटर दूर समंदर में मौजूद जहाज पर भी सुना जा सकता था।

1926 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म।
1938 : जाने-माने संतूर वादक पंडित शिवकुमार का जन्म।
1948 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया, जो उनके जीवन का अंतिम अनशन था।

1949- देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का पंजाब के पटियाला में जन्म हुआ।
1964 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे, जिनमें कम से कम 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
1972: घाना के प्रधानमंत्री को रक्तहीन विद्रोह के बाद पद से हटाया गया। सेना के कमांडर ने देश की कमान संभाली।

1976 : भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन।
1988 : चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
1993 : अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए हवाई हमले किए।
1999: नूरसुल्तान नजरबायेव दोबारा कजाखस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।

2001: मध्य अमेरिकी शहर सान साल्वाडोर में भूकंप ने तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका।
2006 : ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से इनकार किया।
2007: महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वां अधिवेशन न्यूयार्क में हुआ।
2010 : अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इसे अब तक की सबसे बड़ी गिरावट कहा गया।

2012 : इटली के समुद्र तट पर एक यात्री जहाज कोस्टा कॉनकार्डिया डूबा| जहाज में सवार 4232 यात्री और चालक दल में से 15 लोगों की मौत हो गयी।
2020: उड़िया फ़िल्मों के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक मनमोहन महापात्र का निधन हुआ।
2024: प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका प्रभा अत्रे का निधन हुआ।

Related Articles

Back to top button