राहुल गांधी का बहराइच दौरा 22 को

rahulलखनऊ, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर 22 दिसंबर को बहराहच आ रहे हैं। राहुल यहां नोटबंदी के खिलाफ आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सत्यदेव त्रिपाठी ने दी। गौरतलब हो कि कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में 19 दिसंबर को जौनपुर में राहुल गांधी की रैली सम्पन्न हो चुकी है। बहराइच में राहुल की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी जुटे हैं। इस रैली की जिम्मेदारी विशेष रूप से यूथ कांग्रेस को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button