जगह की कमी को देखते हुए, शव दफनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए- साक्षी महाराज

sakshiलखनऊ, अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चित बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिस पर काफी विवाद हो सकता है। साक्षी महाराज ने कहा है कि भारत में जगह की कमी को देखते हुए किसी भी धर्म-संप्रदाय के लोगों को शव दफनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए बल्कि शवों का दाह संस्कार किया जाना चाहिए।

साक्षी महाराज ने कहा, भारत में दो-ढाई करोड़ साधु हैं, सबकी समाधि में कितनी जमीन लगेगी। इसके अलावा 20 करोड़ मुस्लिम भी हैं तो अगर सबको कब्र चाहिए तो हिंदुस्तान में जमीन ही कहां बचेगी। साक्षी के बोल यहीं नहीं रुके बल्कि आगे उन्होंने कहा, चाहे उसे आप कब्रिस्तान कहें, चाहे शमशान… हर शव का दाह किया जाना चाहिए। किसी भी शव को दफनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी साक्षी महाराज ने मेरठ में मुस्लिम समाज पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत की जनसंख्या 4 बीवी और 40 बच्चों वाले लोगों के कारण बढ़ रही है और इसके लिए हिंदू दोषी नहीं हैं। इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने साक्षी महाराज के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दिया था। हालांकि, उनके इस बयान से बीजेपी ने किनारा कर लिया था और इसे साक्षी महाराज का निजी बयान बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button