Breaking News

राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेशवासियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना- योगी

लखनऊ 13 अप्रैल ;वार्ताद्ध उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेशवासियों को उत्कृष्ट एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने यह विचार आज अपने सरकारी आवास पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज बैसाखी के दिन यह सेवा शुरू हो रही हैए इस बात की उन्हें खुशी है।
उन्होंने कहा कि यह सेवाएं दूरदराज के क्षेत्रों में हर हाल में पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालयों सहित प्रदेश की सम्पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में अत्यधिक सुधार की आवश्यकता है। राज्य सरकार इस पर लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा विगत दो वर्षाें से यह एम्बुलेंस उपलब्ध करायी जा रही थीं लेकिन पिछली राज्य सरकार ने इसे अस्वीकार करते हुए राज्य की जनता को इस महत्वपूर्ण जीवन रक्षक प्रणाली से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी हो और वहां की सरकार केन्द्र द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध करायी जा रही सहायता को ठुकरा रही हो तो वह कैसी सरकार है और क्या वह जनता का हित चाहती है।
श्री योगी ने कहा कि भारत का ढांचा फेडरल है। ऐसे में केन्द्र एवं राज्य की सरकारों को आपस में समन्वय स्थापित करने के साथ.साथ सहयोग करते हुए चलना होता हैए अन्यथा केन्द्र एवं राज्य की आपसी असहमति में जनता को मुश्किलें होती हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से हीए राज्य सरकार के मंत्रीगण आपस में नित्यप्रति मिलकर चीजों को ठीक करने के विषय में चर्चा करते रहते हैंए ताकि लोक कल्याण संकल्प.पत्र को अमली जामा पहनाया जा सके।