Breaking News

सौरभ गांगुली ने किया आईपीएल फैंटेसी टीम का चयन, धोनी से ज्यादा ऋषभ पंत को दी अहमियत

नई दिल्ली,  भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने आईपीएल-10 के लिए अपनी 11 सदस्यीय फैंटेसी टीम का सेलेक्शन किया है। बंगाल क्रिकेट संघ के मौजूदा अध्यक्ष ने अपनी इस टीम में विश्व के महानतम विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को स्थान नहीं दिया है। हालांकि ये खबर बेहद चौंका देने वाली है मगर इसका धोनी के प्रति गांगुली का रूखा व्यवहार काफी वक्त से सुर्खियां बनता रहा है। बता दें कि इससे पहले गांगुली ने धोनी को वनडे का चैंपियन खिलाड़ी बताते हुए टी-20 फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन पर संदेह जताया था।

उन्होंने इसके पीछे की वजह लंबे समय से धोनी के खराब प्रदर्शन बताई, जिससे गांगुली बेहद खफा नजर आए। गांगुली ने उस दौरान कहा कि मुझे इस बात पर संदेह है कि धोनी अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं। वह एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय को चैंपियन खिलाड़ी हैं लेकिन टी20 क्रिकेट में 10 साल में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है और यह सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड नहीं है। मैं चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए धोनी को चुनूंगा लेकिन उसे रन बनाने होंगे। हालांकि इसके बाद से धोनी के कुछ फैंस गांगुली के इस बयान की आलोचना भी करते दिख रहे हैं। हालांकि बीते शनिवार धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया था।

धोनी ने इस मैच में फिनिशर का रोल निभाते हुए अंतिम गेंद पर चौका जड़कर पुणे को जीत दिलाई थी। इसके बाद बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पर तंज कसने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम न लेते हुए इशारों-इशारों में उनपर निशाना साधा। दादा का ये बयान शायद सुशांत को पसंद नहीं आया और उन्होंने शनिवार को महेंद्र धोनी द्वारा खेली गई पारी के बाद उनके समर्थन में ट्वीट किए। गांगुली ने बतौर ओपनर विराट कोहली और गौतम गंभीर को स्थान दिया है।

वहीं विकेटकीपिंग के लिए टीम में एबी डिविलियर्स और ऋषभ पंत शामिल किए गए हैं। बात अगर गेंदबाजी की हो तो स्पिन आक्रमण में सुनील नारायण और अमित मिश्रा, जबकि तेज गेंदबाजी के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रिस मॉरिस को चुना गया है। सौरव गांगुली की फैंटेसी टीम में ये खिलाड़ी हैं शुमार: विराट कोहली, गौतम गंभीर, स्टीव स्मिथ, एबी डीविलियर्स, नितीश राणा, मनीष पांडे, ऋषभ पन्त, सुनील नरेन, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, क्रिस मॉरिस।