सरदार बनेंगे खेल रत्न, यहां जानें किसे किस अवॉर्ड के लिए किया गया नामांकित?

नई दिल्ली, हॉकी इंडिया ने पूर्व कप्तान और वरिष्ठ खिलाड़ी सरदार सिंह के नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की है। सरदार सिंह ने भारत के लिए अपना पदार्पण जूनियर टीम में 2003-04 में भारत के पोलैंड दौरे के दौरान किया था। उन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर टीम में अपना पदार्पण किया।

सरदार सिंह ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर टीम की ओर से पहला मैच खेला। सरदार को 2010 और 2011 में एआईएच की 18 सदस्यीय ऑल स्टार टीम में शामिल किया गया। वह साल 2008 सुल्तान अजलन शाह कप में टीम की अगुआई करते हुए भारत के सबसे युवा कप्तान बने। 2012 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

अन्य खिलाड़ियों में एसवी सुनील, धरमवीर सिंह और दीपिका के नाम की सिफारिश अजरुन पुरस्कार जबकि आरपी सिंह और सुमराई तेते के नाम की सिफारिश ध्यानचंद पुरस्कार के लिए की गई है। कोच संदीप सांगवान और रोमेश पठानिया के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई है।