Breaking News

ले. जनरल राजवीर सिंह ने अपना पद ग्रहण किया

लखनऊ,  ले. जनरल राजवीर सिंह ने सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज के सेनानायक एवं एएमसी अभिलेख प्रमुख का पदभार आज संभाल लिया। ले. जनरल सिंह ने को ले. जनरल एमडी वेंकटेंश के स्थान पर पदभार ग्रहण किया। ल़े वेंकटेश गत 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो गये थे। पद ग्रहण करने के बाद ले. जनरल राजवीर सिंह ने सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज के युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन वीर जाबांज शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

आम्र्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज पुणे से स्नातक ले. जनरल राजवीर सिंह ने सेना में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक, स्टाफ एवं अनुदेशकीय पदों पर कार्य किया है। 03 मार्च 1980 को सेना चिकित्सा कोर में कमीशन प्राप्त ले. जनरल राजवीर सिंह वर्तमान पद ग्रहण करने से पहले, नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय में सेना चिकित्सा सेवा महानिदेशालय में चिकित्सा सेवाओं के अपर महानिदेशक, इंफोर्मेशन सिस्टम, हेल्थ एवं प्रोफेशनल सर्विसेस, के पद पर कार्यरत थे।

ले. जनरल राजवीर सिंह के सराहनीय एवं सर्वोत्कृष्ट कार्यदायित्व निर्वहन के लिए वर्ष 2002 में पश्चिमी नौसेना कमान में प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ले. जनरल सिंह को वर्ष 2008 एवं 2010 में दो बार थल सेनाध्यक्ष के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। ले. जनरल राजवीर सिंह को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2012 में विशिष्ट सेवा मेडल से भी अलंकृत किया जा चुका है।