Breaking News

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 2020 तक मिलेगी यह सुविधा

नई दिल्ली, सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकारी कर्मचारी  अब वर्ष 2020 तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

केंद्र सरकार के कर्मचारी अपने लीव ट्रैवेल कंशेसन (एलटीसी) पर जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्वी राज्यों और अंडमान-निकोबार द्वीपों की हवाई यात्रा कर सकेंगे। वे इस सुविधा का सितंबर 2020 तक लाभ ले सकेंगे। इस बाबत गुरुवार को सरकारी परिपत्र जारी हो गया है। परिपत्र के अनुसार कर्मचारी यात्रा के पश्चात अपनी टिकट पर आया व्यय सरकार से प्राप्त कर सकेंगे।

 परिपत्र में कहा गया है किवे इन स्थानों पर किसी भी एयरलाइन की सेवा से जा सकेंगे। उनहे निजी एयर लाईंंस से जाने की भी छूट है।  यात्रा के लिए कर्मचारी सस्ते टिकट का प्रबंध करें। यदि कोई कर्मचारी एलटीसी यात्रा सुविधा का दुरुपयोग करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार ने सितंबर 2014 में नियमों को बदलते हुए अपने कर्मचारियों को एलटीसी पर जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्वी राज्य और अंडमान-निकोबार द्वीप जाने की सुविधा दी थी। इससे पहले इसे 2016 में दो साल के लिए बढ़ाया गया था. जोकि अब समाप्त होने वाली थी। अब सितंबर 2018 में इसे फिर एक बार दिया गया है। इस स्कीम में सरकारी कर्मचारियों को 25 सितंबर, 2018 तक जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की हवाई यात्रा करने की अनुमति दी गई है। इससे केंद्र सरकार के लगभग 48.41 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।