Breaking News

राजधानी में बादल छाए, ओलावृष्टि की आशंका

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दिन में ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।

दिल्ली में पारा कुछ डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बुधवार रात से शहर के कुछ हिस्सों में 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने बताया कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विभाग ने दिन में ओले पड़ने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।शहर में सुबह आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।