Breaking News

सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से हुई मौत…..

सुकमा, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार को दुर्घटनावश गोली चलने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की मौत हो गई।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेमेलवाड़ा गांव स्थित सीआरपीएफ के 150वीं बटालियन के शिविर में दुर्घटनावश गोली चलने से हवलदार अरविंद कुमार पांडेय की मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि गोली पांडेय के सर्विस रायफल एके 47 से चली। इस घटना में गोली उनके गले से आरपार निकल गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पांडेय बिहार के रहने वाले थे। उनके शव को सुकमा से रायपुर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।