Breaking News

यादव परिवार के सामूहिक हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने दी ये बड़ी प्रतिक्रया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश  के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की तेजधार हथियारों से नृशंस हत्या  के बाद सियासत तेज हो गई है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने थरवई में हुए सामूहिक हत्याकांड पर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होनें कहा कि,भाजपा 2.0 के राज में, यूपी डूबा अपराध में। आज का अपराधनामा। प्रयागराज में फिर सामूहिक हत्या, एक परिवार के पांच का गला रेता। चार की मौत। शवों को जलाने के लिए घर में लगा दी आग।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया।

हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।

जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच पड़ताल जारी है।