मुंबई, अगर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की बात की जाए तो सबसे पहले बॉलीवुड स्टार को नए फैशन ट्रेंड के लिए जाने जाते है। स्टार जो भी पहनते हैं, वो फैशन में आ जाता है और लोग दीवाने हो कर उसे जल्दी फॉलो भी करते है। ऐसे में आलिया भट्ट का नया स्टाइल उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
क्यूट आलिया भट्ट को उनके स्टाइलिश अंदाज के लिए जाना जाता है। इस समय आलिया अपने फ्लोरल प्रिंट ब्लेजर को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है की सुनकर उड़ जाएंगे होश हाल ही में आलिया भट्ट लॉस ऐंजिलिस में छुट्टियां बिताकर मुंबई वापस लौटी हैं। अपने ट्रिप के दौरान भी आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रिप से जुड़ी कई फोटोज पोस्ट की। ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें आलिया ने लाल रंग की बैल बॉटम पैंट को ऑफ वाइट कलर के फ्लोरल प्रिंट वाले ब्लेजर के साथ पहना है। इस ब्लेजर पर मल्टीकलर के फ्लावर्स बने है जो बहुत ही खूबसूरत लग रहे है। साथ ही ब्लू कलर की पीपटोज फुटवेयर भी काफी अच्छे लग रहा है।
आलिया ने emilio pucci ब्रैंड का ब्लेजर पहन रखा है जिसकी कीमत 3836 डॉलर्स यानी करीब 2.75 लाख रुपये इससे पहले भी आलिया कई बार महंगे और ब्रैंडेड कपड़ों और एक्सेसरीज को कैरी करती नजर आ चुकी हैं। लेकिन आलिया का ब्रांडेड ब्लेजर उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है।