Breaking News

अंबानी परिवार की बहू का रेड कलर में दिखा स्टाइलिश अंदाज

मुंबई, मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में श्लोका मेहता की नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं।

अब सरकारी कर्मचारियों को भी मुफ्त मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन

अंबानी परिवार की बहू श्लोका अक्सर ट्रेडिशनल ड्रेस में ही नजर आती हैं लेकिन इस बार वह डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई और  खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस वन शोल्डर ड्रेस में पीछे की तरफ बो ट्रेल लगा है। इसके साथ उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स और कलाई पर ब्रांडेड वॉच पहनी हुई है। इस  रेड शार्ट ड्रेस में वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही है। इस के साथ  श्लोका ने लाइट मेकअप किया और  रेड कलर की लिपिस्टिक लगाई जो उनकी सुंदरता को और निखार रही है। उन्होंने अपने बालों को सिंपल तरीके से  खुला छोड़ रखा है।

प्रदूषण पर बच्चे ने लिखा ऐसा निबंध,सुनकर रह जाएंगे हैरान…

श्लोका मेहता की इन तस्वीरों को उनकी  मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका और सेलिब्रिटी आर्टिस्ट ओजस रजनी ने  इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ ही ओजस ने लिखा कि खूबसूरत श्लोका बहुत डाउन टू अर्थ और विनम्र हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इन तस्वीरों में श्लोका काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

पहली बार गुलाबी गेंद से खेलेगी भारतीय टीम, विराट कोहली ने दी ये खास प्रतिक्रिया

श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। आकाश और श्लोका की शादी इसी साल 9 मार्च को हुई थी।  श्लोका मेहता 2014 से रोजी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं।

केंद्री सरकार के कर्मचारियों को मिल सकता है ये बड़ा तोहफा…..

श्लोका की पढ़ाई  की बात करे तो उन्हीने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की हुई है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

रिपोर्टर- आभा यादव