Breaking News

अखिलेश यादव का ऐलान, अब सरकार को नहीं देंगे कोई सलाह, क्योंकि अब स्वयं..?

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया है। उन्होने कहा है कि अब वो सरकार को कोई सलाह नहीं देंगे। इसके पीछे उन्होने खास कारण बताया है।लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित  प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने यह बात कही।

इन कामों में यूपी है प्रथम स्थान पर : अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब वो सरकार को कोई सलाह नहीं देंगे, क्योंकि अब वो स्वयं सरकार बनाएंगे।किसानों के मुद्दे पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आप सरकार को इस मुद्दे पर क्या सलाह देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि अब वो कोई सलाह नहीं देना चाहेंगे, बल्कि अब राज्य में वो सरकार बनाएंगे।

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले यूपी में पंचायत के चुनाव इसी साल मार्च अप्रैल मे होनें हैं। किसान आंदोलन और यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर जहां बीजेपी की स्थिति खराब हो रही है, वहीं समाजवादी पार्टी राज्य में प्रमुख विपक्षी दल होने के कारण कुछ ज्यादा उत्साहित है।

यूपी : सभापति को हटाने को समाजवादी पार्टी ने बनाया मुद्दा, किया सदन से बहिर्गमन

उन्नाव की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि जो पुलिस कह दे रही है सरकार वो मान ले रही है। आज दो बहनों की जान चली गई और एक बचेगी या नहीं यह बड़ा सवाल है। उन्नाव में लगातार घटनाएं हो रही हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?

अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को दुःखी किया है। भाजपा जिसे किसानों के लाभ का कानून बता रही है उससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है परन्तु नौजवानों की ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है। निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है। दिल्ली की सरकार बड़े-बड़े संस्थान बेच रही है। प्रदेश की सरकार चीजें बेचने में पीछे नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा है कि लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार में यूपी प्रथम स्थान पर है।

भाजपा, बसपा , कांग्रेस और एमआईएम के सैकड़ों नेता समाजवादी पार्टी में शामिल

अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यूरिया खाद मंहगी है। इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा है? माताएं बहनें कहीं सुरक्षित नहीं हैं तो आखिर कौन जिम्मेदार है? उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें और फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही फेक एनकाउण्टर्स का सिलसिला शुरू हुआ था। यह पहली सरकार है जो उद्घाटन का उद्घाटन, शिलान्यास का शिलान्यास और एएमयू का एएमयू करती है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है जो सरकार जाने वाली है वह कहाँ से कितने इन्वेस्टमेंट ला पाएगी?