Breaking News

देश मे दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला एक और राज्य बना

नयी दिल्ली , देश मे दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला एक और राज्य बन गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2088612 तथा सक्रिय मामले 619088 हो गये हैं। इस दौरान 933 लोगों की मृत्यु हुई जिससे मृतकों का आंकड़ा 42,518 हो गया है, वहीं 1427006 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10,171 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2,06,960 पर पहुंच गयी है और इसके साथ ही यह महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दो लाख से अधिक संक्रमितों वाला तीसरा राज्य बन गया है।
महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना के क्रमश: 490262 और 285024 मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य………………..सक्रिय….स्वस्थ…मौत
अंडमान निकोबार…778……425……19
आंध्र प्रदेश…….84654…120464..1842
अरुणाचल प्रदेश..720…..1326…….03
असम………16555……38809……132
बिहार……..26453……44482……369
चंडीगढ़ …..531………820………..23
छत्तीसगढ़…..3002…….8319………..87
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव..421….1014………….02
दिल्ली…….10409…128232…….4082
गोवा………..2282…..5595………..70
गुजरात…..14443…..51720…….2605
हरियाणा…..6143…..33444………467
हिमाचल प्रदेश..1182..1954………..14
जम्मू कश्मीर..7260…16218………449
झारखंड…….8923…..7391……….151
कर्नाटक……77694…84232…….2998
केरल………12451….19147……..102
लद्दाख………411…….1194……….09
मध्य प्रदेश..8715……27621……962
महाराष्ट्र….145889….327281….17092
मणिपुर……1530…….1926……..10
मेघालय…..590………411……..05
मिजोरम…..277……….289……..00
नागालैंड….1826…….824……….07
ओडिशा…13605…..28698……247
पुड्डुचेरी….1873…….2914………75
पंजाब…..7351…..14040………539
राजस्थान..13195…36195……767
सिक्किम….447…….406………..01
तमिलनाडु…52759..227575…..4690
तेलंगाना….22568…54330……615
त्रिपुरा…….1878……4084……..37
उत्तराखंड..3058…..5731………112
उत्तर प्रदेश..44563..66834……1981
पं बंगाल…..24652..63060……1954
कुल…….619088..1427005…42518