Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना वायरस को लेकर आई बुरी खबर

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में सर्वाधिक बढ़ोतरी राजधानी दिल्ली और इसके बाद हरियाणा में हुई है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 2087, हरियाणा में 298, मिजोरम में 59, नागालैंड में 27, तेलंगाना में 26, मणिपुर में 23, सिक्किम और चंडीगढ़ में 17-17 एवं हिमाचल प्रदेश में 10 सक्रिय मामले बढ़े हैं। देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि में महामारी के सक्रिय मामलों में कमी आयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक उक्त अवधि घंटों के दौरान देश में कोरोना के 43,893 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79.90 लाख से अधिक हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 6,10,803 सक्रिय मामले हैं और अब तक 72.59 लाख से अधिक लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। कोरोना वायरस से अबतक 1,20,010 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार …….197……….4019…….58

आंध्र प्रदेश ………..27300…..777900….6625

अरुणाचल प्रदेश …….2139…….12297…….36

असम ………………12845…..191030……914

बिहार ………………..8846…..203174….1065

चंडीगढ़ ……………….650…….13279……223

छत्तीसगढ़ ………….21693…..156080…..1881

दादरा और नगर हवेली

दमन और दीव …………48………..3181………2

दिल्ली …………….27873…….330112….6356

गोवा ………………..2384……..39778……585

गुजरात……………..13465…….151751….3695

हरियाणा …………..10452……148503….1750

हिमाचल प्रदेश………2521……..17998……298

जम्मू कश्मीर………..6990……..84236….1451

झारखंड ……………5474……..93874……876

कर्नाटक…………..71349….727298……10991

केरल ……………92266……309032……1376

लद्दाख ……………..689………. 5262……….73

मध्यप्रदेश………..10353…….155232….2898

महाराष्ट्र………132069…..1478496….43463

मणिपुर………..4246………13208………..150

मेघालय ………1411………7643…………..82

मिजोरम ………374……….2233……………0

नागालैंड …….1865………6828…………..33

ओडिशा ……..14555….268115………1272

पुड्डुचेरी ………3741………30153………588

पंजाब ……….4089………123510…..4138

राजस्थान ……15949……. 172028……1867

सिक्किम………262………..3534……….67

तमिलनाडु ….27734….. 675518…….10983

तेलंगाना …….17916….214917……….1319

त्रिपुरा ………..1754…….28355………344

उत्तराखंड …..3865…….56085……….1007

उत्तर प्रदेश…..26267…..440847…….6940

पं. बंगाल…..37172…..314003……. 6604

कुल ……….610803…7259509….120010